Search
Close this search box.

बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के सहयोगी विभागों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 04 से 10 मार्च 2025 तक 54वां राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह मनाया गया था। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील ने संरक्षा सप्ताह में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभागों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित विभागों में संरक्षा, सिविल, जनसंपर्क, रेलवे सुरक्षा बल, अग्निशमन, दूरभाष केंद्र, बरेका स्काउट एवं गाइड, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित कलांजली चित्रकला केंद्र शामिल रहे।

विवेक शील ने अपने संबोधन में कहा कि संरक्षा सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर संरक्षा नियमों के महत्व को समझाया गया। मुख्य संरक्षा अधिकारी एस. बी. पटेल ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में उप मुख्य संरक्षा अधिकारी के. के. पटेल, सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री जय प्रकाश मौर्या, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राज कुमार गुप्ता, जिला विद्युत इंजीनियर रोहित तिवारी, वरिष्ठ इंजीनियर अमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार और सहायक कार्मिक अधिकारी पियूष मिंज मौजूद रहे। संरक्षा अधिकारी अनूप सिंह वत्स ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें