मेरठ: सिंचाई विभाग में कार्यरत बाबू और BLO मोहित ने काम के दबाव और मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया। मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहित पर बिना उचित ट्रेनिंग के काम का भारी दबाव था। उन्हें घर-घर जाकर वोटर फॉर्म जमा करने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन लोग फॉर्म देने के लिए तैयार नहीं थे। इसके अलावा, उनके सुपरवाइजर द्वारा बार-बार निलंबित करने की धमकी मिलने से मोहित मानसिक रूप से परेशान थे।
मोहित की पत्नी ने मीडिया को बताया कि लगातार काम के दबाव और धमकियों के कारण मोहित इस स्थिति में पहुंचे हैं। मोहित को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।









