सोनभद्र: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार शाम 5:00 बजे बाइक दुर्घटना में 50 वर्षीय छोटेलाल गौड़ की मौत हो गई। छोटेलाल गौड़, पुत्र मोहन गौड़, ग्राम मझौली किसी काम से मझौली से कटौली जा रहे थे कि शंकर के घर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी और दुद्धी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।









