बलिया । पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले छह पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक (एम) नवनीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्याम सुन्दर रावत, मुख्य आरक्षी चालक महेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक भैयालाल, लीडिंग फायरमैन अर्जुन यादव तथा फायर सर्विस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घूरा राम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

एसपी ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की।


समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव, पीआरओ उपनिरीक्षक कौशल कुमार पाठक, प्रतिसार निरीक्षक राम वेलास सहित अन्य अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








