चन्दौली। /डीडीयू नगर रेल मंत्रालय की आधिकारिक पत्रिका ‘भारतीय रेल’ के जुलाई 2026 वार्षिक अंक में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल की परिचालन, तकनीकी और नवाचार संबंधी उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के संदेश में मंडल की उल्लेखनीय उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया गया है।
पत्रिका के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल की पहली 4.5 किलोमीटर लंबी ‘रुद्रास्त्र’ मालगाड़ी का सफल संचालन कर इतिहास रचा। वहीं ‘मिशन रफ्तार’ के तहत 25 मार्च 2026 को डीडीयू–धनबाद रेलखंड पर 180 किमी प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया।
26 जुलाई 2026 को मंडल ने 159 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का 100 प्रतिशत समय पालन सुनिश्चित कर भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिसंबर 2025 में वैगन केयर सेंटर ने 905 वैगनों की रूटीन ओवरहॉलिंग (ROH) कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि फरवरी 2026 में 412 क्लोज सर्किट (CC) रेक उपलब्ध कराए गए, जो भारतीय रेल में सर्वाधिक रहे।
पत्रिका में पूर्व मध्य रेल की राजस्व वृद्धि, यात्री सुरक्षा, डिजिटल पहल और अधोसंरचना विकास की उपलब्धियों के साथ डीडीयू मंडल के योगदान को संगठन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








