चन्दौली । मुगलसराय पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ बचाऊ (42 वर्ष) निवासी दुल्हीपुर, थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को ग्राम सतपोखरी स्थित एक किराये की दुकान पर छापेमारी के दौरान 70.760 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस और मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। मामले में थाना मुगलसराय पर गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फरार चल रहे सिराजुद्दीन उर्फ बचाऊ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ अवैध रूप से गोवंशीय मांस के परिवहन और बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








