बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शंशाक पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु कदम चौराहा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 298/2026, धारा 109(1), 308(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विवेक कुमार सिंह उर्फ कुशल सिंह (30 वर्ष), निवासी राजपूत नेउरी, थाना कोतवाली, बलिया को पॉलिटेक्निक मैदान तिखमपुर के पास से सुबह 8:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंशाक पाण्डेय, हेड कांस्टेबल माधव सिंह यादव, कांस्टेबल सोनू कुमार तथा आरक्षी शिवेन्द्र चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।








