Search
Close this search box.

मानसून अलर्ट पर डीडीयू मंडल सतर्क, सुरक्षित रेल संचालन के लिए बढ़ाई निगरानी

चन्दौली । डीडीयू नगर मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने व्यापक सतर्कता व्यवस्था लागू की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त अग्रिम मौसम अलर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड के माध्यम से मिले निर्देशों का पालन करते हुए मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में संवेदनशील रेलखंडों, पुलों, तटबंधों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मंडल प्रशासन द्वारा ट्रैक निरीक्षण, मानसून पेट्रोलिंग, जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साइड ड्रेन, कैच वाटर ड्रेन और यार्ड ड्रेनेज की नियमित सफाई कर वर्षा जल के सुचारु निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही सिग्नलिंग, दूरसंचार, विद्युत एवं ट्रैक्शन प्रणालियों का निरीक्षण, परीक्षण और बैकअप व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई है।

डीडीयू मंडल ने मानसून तैयारियों की नियमित समीक्षा के साथ संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। मौसम की बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर रखते हुए सभी विभागों के समन्वय से आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें