Search
Close this search box.

बलिया: उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नगरा का तापमान 39 डिग्री पहुंचा

बलिया: जिले में इन दिनों गर्मी का कहर चरम पर है। नगरा बाजार में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह 7 बजे से ही धूप तेज हो गई थी, और दोपहर तक यह आग उगलती महसूस होने लगी।

तेज धूप और उमस के चलते लोग जरूरी कामों को छोड़कर घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सड़कें दिन के समय लगभग सुनसान नजर आईं। बाजार में भी लोगों की आवाजाही बेहद कम रही।

लगातार बढ़ते तापमान ने किसानों और दिहाड़ी मजदूरों की चिंता बढ़ा दी है। तेज धूप में काम करना उनके लिए चुनौती बनता जा रहा है। लोग अब मॉनसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी से राहत मिल सके।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि गर्मी में अधिक से अधिक पानी पिएं, सीधे धूप में जाने से बचें।

रिपोर्ट-अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें