Search
Close this search box.

बलिया: “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक, चौपाल लगाकर दी सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की जानकारी

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा ग्रामों, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में भ्रमण कर चौपालों का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा यूपी-112, बाल श्रम उन्मूलन हेल्पलाइन, और महिला हेल्प डेस्क से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आत्मरक्षा के टिप्स और कल्याणकारी योजनाओं जैसे —
🔸 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
🔸 निराश्रित महिला पेंशन योजना
🔸 उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
🔸 राष्ट्रीय पोषण मिशन
🔸 रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष
🔸 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
🔸 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें