Search
Close this search box.

रामलीला मैदान में गूंजेगा बलिया महोत्सव, तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला बलिया महोत्सव इस बार और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 01 से 03 नवम्बर तक रामलीला मैदान में होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ओजस्वी राज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर हैंगर टेंट, सांस्कृतिक मंच, प्रकाश, पेयजल और साफ-सफाई की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाए।

सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्व समयबद्ध रूप से पूरा करें। महोत्सव के दौरान हर शाम 07 बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रतिदिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

साथ ही, मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें