बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दरअसल, सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से मजदूर की जान चली गई। कीचड़ से भरी ट्रॉली सोते व्यक्ति पर पलट दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, नाले की सफाई के दौरान नगर निगम की ट्रॉली बिना देखे पलटी गई, नीचे आराम कर रहे 45 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।









