सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को बड़ी सफलता मिली है।

थाना पिपरी पुलिस और एसओजी टीम ने 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 3.10 बजे खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका। प्रारंभिक जांच में ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही झारखंड से बिहार जाने वाली 260 पेटियों में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, जबकि ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई। इसके अलावा, मौके से 01 एंड्रॉयड मोबाइल और ₹250 नकद भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार नवजोत सिंह ने बताया कि यह शराब धीरज सिंह की थी। शराब को आलू के बोरों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पहले भी इसी तरह शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार भेज चुका है। हर ट्रिप पर उसे ₹30,000 का भुगतान किया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: नवजोत सिंह
- पिता का नाम: प्रेम सिंह
- पता: 297/5 अर्बन स्टेट लेबर कॉलोनी, बटाला, गुरदासपुर (पंजाब)
- उम्र: लगभग 35 वर्ष
वांछित अभियुक्त:
- वाहन स्वामी – पवन कुमार, ग्राम/पोस्ट कंडवाल, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
- धीरज सिंह – नाम और पता अज्ञात
बरामदगी का विवरण:
- 260 पेटी में 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत ₹17 लाख)
- 01 ट्रक (कीमत लगभग ₹20 लाख)
- 01 एंड्रॉयड मोबाइल
- ₹250 नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक: सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
- उ0नि0 संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेनूकूट
- उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, एसओजी टीम
- हे0का0 महेश कुमार सरोज
- हे0का0 छविराम यादव
- हे0का0 राजेश कुमार पासवान
- का0 अजीत कुमार
- हे0का0 सतीश सिंह पटेल
- आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।









