Search
Close this search box.

मिर्जापुर: संगमोहल फ्लाईओवर के पास टूटी रेलिंग बनी हादसे की वजह, प्रशासन बेखबर

मिर्जापुर | मिर्जापुर नगर के संगमोहल रेलवे क्रॉसिंग स्थित फ्लाईओवर के बगल में बनी सीढ़ी की रेलिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। रेलिंग में लगे कई लोहे के रॉड टूट चुके हैं, जो राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय हालात और भी भयावह हो जाते हैं, क्योंकि फ्लाईओवर पर लगी लगभग 70 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे अंधेरा छाया रहता है।

इसके अलावा, आसपास गंदगी का अंबार भी लगा हुआ है, जो साफ तौर पर नगर प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही रेलिंग की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि “क्या प्रशासन किसी दुर्घटना के इंतजार में है, या समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे?”

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट: बसंत कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें