Search
Close this search box.

मिर्जापुर: सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया वीर बाल दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मिर्जापुर नगर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर, महंथ शिवाला में शुक्रवार को वीर बाल दिवस का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम सिख शहीदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके वीर पुत्रों के बलिदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद ने कहा कि “गुरु गोविंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने पूरे परिवार को देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”
उन्होंने कहा कि उनके बलिदान से बालकों में राष्ट्रभक्ति और साहस की भावना जागृत होती है।

उन्होंने वीर बालकों की शहादत का उल्लेख करते हुए बताया कि जब अत्याचारी वजीर खान ने 9 वर्षीय साहिबजादा जोरावर सिंह और 6 वर्षीय साहिबजादा फतेह सिंह को इस्लाम स्वीकार करने का लालच दिया, तब दोनों वीर बालकों ने अपने धर्म से विचलित होने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया, लेकिन उन्होंने धर्म नहीं छोड़ा। यह बलिदान आज भी इतिहास में अमर है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार के बलिदान की गाथा सुनाते हुए कहा कि यह त्याग भावी पीढ़ी को देशभक्ति का मार्ग दिखाता है।

कार्यक्रम में नगर प्रचारक अंजनी, सह नगर कार्यवाह रितेश, नगर पर्यावरण प्रमुख सोनू दीक्षित, विद्यालय के आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें