गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए और उसका फीडबैक भी लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। बिना भेदभाव, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में हर नागरिक की समृद्धि और खुशहाल जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।









