Search
Close this search box.

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्ण, अब तक ₹1500 करोड़ खर्च, ट्रस्ट के पास ₹1800 करोड़ शेष

अयोध्या। देश की आध्यात्मिक राजधानी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर निर्माण और उससे जुड़ी परियोजनाओं पर अब तक लगभग ₹1500 करोड़ की लागत आ चुकी है।

ट्रस्ट को श्रद्धालुओं और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से कुल ₹3000 करोड़ का सहयोग प्राप्त हुआ था। इनमें से ₹1800 करोड़ की राशि अभी भी ट्रस्ट के पास शेष है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस राशि का उपयोग भविष्य की परियोजनाओं, मंदिर परिसर के विस्तार, दर्शन व्यवस्था में सुधार और 25 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य समारोह पर किया जाएगा।

अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विशेष इंतज़ाम कर रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें