Search
Close this search box.

बलिया: छठ पर्व पर पिछले साल से 9 फीसदी घटी रोडवेज की आमदनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। छठ महापर्व पर इस बार बलिया रोडवेज की कमाई में कमी दर्ज की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 18 से 28 अक्तूबर तक पंचदिवसीय पर्व से लेकर छठ महापर्व तक रोडवेज ने कुल ₹97,89,057 की आमदनी की, जो पिछले साल की तुलना में करीब नौ फीसदी कम है।

इस अवधि में रोडवेज की बसों ने एक लाख 11 हजार 691 यात्रियों को दो लाख 90 हजार 965 किलोमीटर की यात्रा कराई। जबकि वर्ष 2024 में (29 अक्तूबर से 8 नवम्बर तक) एक लाख 59 हजार 903 यात्रियों ने बसों से दो लाख 73 हजार 949 किलोमीटर की यात्रा की थी, जिससे विभाग को ₹1,47,15,078 की आमदनी हुई थी।

कमाई घटने के प्रमुख कारण

  • बलिया रोडवेज स्टेशन वर्तमान में निर्माणाधीन है।
  • अस्थायी संचालन जीरा बस्ती स्थित वर्कशॉप परिसर से किया जा रहा है।
  • स्टेशन परिसर के बाहर निजी जीप, बस और टैक्सी चालक यात्रियों को बरगला कर अपने वाहनों में बैठा रहे हैं।
  • एआरएम द्वारा बार-बार कार्रवाई की मांग के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

एआरएम प्रेमचंद प्रजापति ने बताया, कि “रोडवेज स्टेशन के आस-पास खड़े रहने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई के लिए एआरटीओ और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निजी वाहन चालक यात्रियों को बहला-फुसलाकर अपने वाहनों में बैठा लेते हैं, जिससे विभाग की आमदनी प्रभावित हो रही है।”

विभाग अब अपनी निगाह कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर टिकी है। अनुमान है कि इस दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ से रोडवेज की आय में सुधार देखने को मिल सकता है।

ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें