Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा में नगर पालिका के सामुदायिक भवन में मड़िहान विधानसभा की कोर कमेटी बैठक संपन्न

मिर्जापुर: अहरौरा नगर पालिका के सामुदायिक भवन में मड़िहान विधानसभा की कोर कमेटी बैठक संपन्न नगर पालिका परिषद के सामुदायिक भवन अहरौरा में मंगलवार को मड़िहान विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 20 नवंबर को अहरौरा में आयोजित होने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती समारोह एवं पदयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मिर्जापुर के जिला प्रवासी धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कोर टीम के साथ आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधानसभा संयोजक इंस पटेल, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चुनार दिनेश बर्मा, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, तथा अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अहरौरा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर ने की, जबकि संचालन का कार्य मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी ने किया। बैठक में कोर टीम के सदस्य विनोद पटेल, उमाशंकर प्रजापती, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अंजनी जायसवाल, योगेश पटेल, नवीन पटेल, मनोज मोदनवाल, देवी प्रसाद सेठ, जगत सिंह, अनूप आग्रहरी, संदीप पाठक, धर्मराज पटेल, बाबूलाल भारती आदि उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पदयात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करने पर बल दिया।

रिपोर्ट – अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें