Search
Close this search box.

बिजनौर में क्रेटा ने ऑटो को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक एक कार और टेंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ जिसमें कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मारी. मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के थे.

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है जिसमें एक क्रेटा कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी थी. ऑटो में 7 लोग सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई. क्रेटा कार ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते वक्त टेंपो में जोरदार टक्कर मारी थी.

मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के लोग

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. टेंपो में सवार लोग मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से टेंपो में बैठकर धामपुर आ रहे थे. सूत्रों के अनुसार मृतकों में छह लोग एक ही परिवार के थे. पूरा परिवार झारखंड में शादी के बाद वापस अपने घर लौट रहा था. मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिला और 1 लड़की शामिल है.

शादी से वापस लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे में सभी मृतक झारखंड से शादी से वापस अपने घर लौट रहे थे. मृतकों में खुर्शीद, उसका बेटा विशाल, पुत्रवधू खुशी के अलावा मुमताज, पत्नी रूबी और पुत्री बुशरा शामिल थे. यह परिवार झारखंड से दुल्हन लेकर लौट रहा था. हादसे में नवविवाहित जोड़ा सहित कुल 7 की मौत हुई है.

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक