वाराणसी: चितईपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रेणु खरे, पत्नी स्व. संजय खरे, निवासी गणेशधाम कालोनी, सुन्दरपुर, ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए एक संदेश प्राप्त हुआ। उस संदेश में E-Challan नामक एप का लिंक था। गलती से लिंक पर टैप करने पर वह एप उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गया।
इसके बाद उनके बन्धन बैंक खाते (A/C No. 50160011982650) से पांच अलग-अलग ट्रांज़ैक्शनों के जरिए 6,66,958 रुपये साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से निकाल लिए गए। यह घटना 30 सितंबर 2025, शाम 5:23 बजे हुई।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।