Search
Close this search box.

गाजीपुर: कासिमाबाद में शादी के पांच महीने बाद फंदे से लटका मिला नवविवाहिता शव, ससुराल पक्ष फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के एक घर में 23 वर्षीय प्रियंका यादव पत्नी प्रमोद यादव का शव साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे गांव में कोहराम मच गया।

पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के पिता रामकृपाल यादव, निवासी रौरा चंवर थाना रसड़ा (बलिया) ने पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी 1 जून 2024 को बड़े ही धूमधाम से प्रमोद यादव (निवासी गंगौली, कासिमाबाद) के साथ हुई थी।

शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करने लगे थे। पिता का कहना है कि बेटी बार-बार रोकर मायके आने की बात करती थी।

विवाद के बाद हुई मौत

घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रियंका मायके लौटना चाह रही थी, लेकिन पति ने जबरन रोक लिया। उसी रात परिजनों को सूचना मिली कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद से पति प्रमोद यादव और परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर कासिमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कासिमाबाद कोतवाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति प्रमोद यादव समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को हिरासत में लिया जाएगा।

गांव में शोक और आक्रोश

प्रियंका की मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि समाज में आज भी दहेज जैसी कुरीतियाँ बेटियों की बलि ले रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

ब्यूरोचीफ– संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें