Search
Close this search box.

मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोहनिया: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोहनिया विधान सभा क्षेत्र के शूलटंकेश्वर मण्डल के खुशीपुर स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को मंडल अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की अध्यक्षता में भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्वलन कर किया।

संगोष्ठी में शुलटंकेश्वर मंडल के वर्तमान व पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, सभी मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।

कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतक लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुरेंद्र पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, सुरेंद्र पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह दीपक, मुकुंद लाल जायसवाल, विनोद सिंह, अमरनाथ गिरी, अनूप श्रीवास्तव, प्रदीप जायसवाल, कमलेश प्रजापति, जयकुमार जैसल, गौरव पटेल, शशिकांत श्रीवास्तव, सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें