Search
Close this search box.

गाजीपुर में धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, किसानों के लिए दिए विशेष निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जनपद के कृषि उत्पादन मंडी समिति, जंगीपुर स्थित धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसान श्री रामअवतार कुशवाहा के धान की खरीद कर उन्हें सम्मानित किया। उनके 20.80 कुंटल धान का क्रय किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर ही सभी क्रय एजेंसियों और धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केन्द्र प्रभारी निर्धारित समय (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे) पर केन्द्र पर उपलब्ध रहें और वहां सभी उपकरण जैसे- इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, वीनोइंग फैन, छनना, और पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध होने चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना का प्रचार करने और प्रति हेक्टेयर 62.80 कुंटल धान की उत्पादकता की जानकारी के लिए बैनर लगाने के भी निर्देश दिए।

किसानों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, गुड़, वाहन पार्किंग, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए धान की तौल उसी दिन होनी चाहिए और 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाना चाहिए। यदि धान गीला या गंदा है, तो उसे तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जाएगा बल्कि केन्द्र पर उसे साफ और सुखाने का अवसर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के साथ शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जाए और किसी भी किसान को अनावश्यक वापस न भेजा जाए। शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डेय, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति राजेश यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हेमंत सिंह और मंडी निरीक्षक श्रीमती ऋषि सिंह उपस्थित रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें