गाजीपुर। यादव महासभा और पिछड़ा दलित विकास महासंघ के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान गाजीपुर से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

मुलाकात में यादव महासभा के प्रदेश महासचिव रमेश यादव, सपा नेता राधेश्याम यादव, पूर्व सीएमओ डॉ. एस.एन. यादव, सपा वरिष्ठ नेता विजाधर यादव, इंस्पेक्टर रामअवतार यादव, सपा नेत्री आशा यादव और समाजसेवी अशोक यादव शामिल थे।

इसके बाद सुजीत यादव अपनी पत्नी पुनीता सिंह खुशबू के साथ सपा मुख्यालय पहुँचे और कार्यालय प्रभारी, पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव से भेंट कर नवरात्रि की बधाई दी। इस मुलाकात को सुजीत यादव ने शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि वे अपने समाज के लोगों का स्नेह पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं। पिछले साल भी शिवपाल यादव से उनकी मुलाकात के बाद यह चर्चा हुई थी कि वे सपा में शामिल हो सकते हैं। उस समय भी उन्होंने स्पष्ट किया था कि मुलाकात महज़ शिष्टाचार थी और सही समय आने पर ही वे अपने राजनीतिक निर्णय की घोषणा करेंगे।










