Search
Close this search box.

वाराणसी: “आई लव मोहम्मद” जुलूस निकालने पर आठ अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने “आई लव मोहम्मद” लिखा हुआ बैनर/पोस्टर लेकर जुलूस निकालने वाले आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 15-20 अज्ञात व्यक्तियों ने लल्लापुरा क्षेत्र में डीजे बजाकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी हुई और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने बताया कि यह जुलूस साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के उद्देश्य से निकाला गया था। इस घटना का फुटेज व वीडियो 22 सितंबर 2025 को प्राप्त हुआ।

इस संबंध में थाना सिगरा पर मुकदमा संख्या 0366/2025 धारा 299/196 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी लल्लापुरा प्रशांत शिवहरे, थाना सिगरा के दुर्गा प्रसाद, धीरेन्द्र दीक्षित, नरेन्द्र कुमार और विकास कुमार मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें