Search
Close this search box.

हरदोई: संडीला अधिवक्ता समिति के चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, मोहम्मद नसीम खां अध्यक्ष व नागेंद्र मिश्रा मंत्री निर्वाचित

हरदोई। संडीला में अधिवक्ता समिति के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतगणना के बाद परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नसीम खां और मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा को विजयी घोषित किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मोहम्मद नसीम खां ने 91 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवी शरण को 19 मतों से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर नागेंद्र मिश्रा ने 137 मत हासिल कर मोहम्मद वसीम खां को 51 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार वर्मा 106 मतों के साथ निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कामता प्रसाद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय तथा पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर काशिफ इकबाल को अधिवक्ताओं ने अपना प्रतिनिधि चुना।

परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें