Search
Close this search box.

हरदोई: संडीला फायर ब्रिगेड गेट की पेंटिंग पर उठा सवाल, रंग चयन बना चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

हरदोई। संडीला स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के मुख्य गेट पर कराई गई पेंटिंग इन दिनों स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्धारित नेवी ब्लू (डार्क ब्लू) रंग के स्थान पर मिडिल ब्लू रंग का प्रयोग किया गया है, जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारों के अनुसार सरकारी निर्देशों में पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सरकारी परिसरों के गेट और भवनों के लिए डार्क ब्लू अथवा नेवी ब्लू रंग का स्पष्ट उल्लेख है। ऐसे में निर्धारित रंग के बजाय अलग शेड का इस्तेमाल होने पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी मानकों का पालन किया जाना चाहिए, ताकि एकरूपता बनी रहे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह तकनीकी चूक हो सकती है, जिसे समय रहते सुधारा जाना चाहिए।

फिलहाल यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या पेंटिंग को दोबारा मानक के अनुसार कराया जाएगा या नहीं।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें