बलिया। संत शिरोमणि गुरु रैदास जयंती के अवसर पर सतनी सराय स्थित रैदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अचल राजभर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान देश में बहन-बेटियों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं है और यह समय समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का है।
अचल राजभर ने संत रविदास के विचारों पर जोर देते हुए कहा कि रविदास ने सदैव समानता पर आधारित समाज की स्थापना का संदेश दिया और मनुवादी, जातिवादी व फासिस्ट मानसिकता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तरह की मानसिक गुलामी की जंजीरों को तोड़ें और समाज को समानता की ओर अग्रसर करें।
कार्यक्रम में संत रविदास की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मु. जियाउद्दीन रिजवी, जय प्रकाश अंचल, संग्राम सिंह यादव, डॉ. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व सदस्य संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, जलालुद्दीन जेडी, मिन्टू खां, साथी राम जी गुप्ता, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, राजन कन्नौजिया, नागेश्वर पाण्डेय, कपिल देव, सुशील त्रिपाठी, एड. अफजल खां, सेराज अहमद सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष बीरबल राम ने की। इस अवसर पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर प्रमुख मार्गों से होकर देर शाम रैदास मंदिर पर समाप्त हुई। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।








