Search
Close this search box.

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट पर ICC कर सकता है कार्रवाई, 48 घंटे में बड़ा फैसला

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टूर्नामेंट खेलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने को कहा है। पाकिस्तानी टीम अब भारत के साथ अपना मुकाबला नहीं खेलेगी।

सूत्रों के अनुसार, ICC इस मुद्दे पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अगले 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेने की संभावना है। यह कार्रवाई क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय नियमावली और टूर्नामेंट की अनुशासनात्मक पाबंदियों के आधार पर की जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने तय समय पर भारत के खिलाफ मैच नहीं खेला, तो उसे टूर्नामेंट से निलंबित करने या जुर्माने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें