वाराणसी। पंचक्रोसी रोड सिरमापुर स्थित न्यू सेट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव “Euphoria 2.0” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की प्रिंसिपल एवं फाउंडर विनीत जे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के एनुअल डे को “Euphoria 2.0” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र जायसवाल, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प, कोर्ट फीस एवं पंजीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विधायक (वाराणसी उत्तर) उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसके अतिरिक्त पीओ सारनाथ पंकज त्रिपाठी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत, नाट्य और संवाद शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द, उत्साह, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जूली जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, हार्दिक जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, अनूठी जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, सचिन मौर्य, विशाल देव, विनीत जे, संतोष जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल, पारस नाथ जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









