Search
Close this search box.

लोहता: भाजपा नेता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह

लोहता। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं आदर्श गांव ककरहिया के पूर्व प्रधान मनोज सिंह के पिता रामजीत सिंह का 15 तारीख की दोपहर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार को पूर्व सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ककरहिया गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि रामजीत सिंह एक सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे, जिनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर भाजपा रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, छितौनी गांव के प्रधान विजय जायसवाल, सरहरी के प्रधान राजेंद्र पटेल, भट्ठी प्रधानपति परमानंद सिंह, ककरहिया प्रधान सूरज गौड़, बखरिया प्रधान सुरेश पाल, लखीमपुर प्रधान जंगबहादुर पटेल, भाजपा नेता राज मिश्रा, अधिवक्ता रजनीश कांत शुक्ला, विनय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें