गाजीपुर। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों से आहत होकर 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किसी बात से आहत होकर उसने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। जब परिजन वहां पहुँचे तो उसे फंदे से लटका देख चीख-पुकार मच गई।
परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत रस्सी काटकर बच्चे को उतारा और बाइक से ही सैदपुर सीएचसी ले आए। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से घर का माहौल गमगीन है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








