Search
Close this search box.

गाजीपुर: डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओ का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर: जिले में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर हो कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया एंव सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने तहसील मुहम्मदाबाद अन्तर्गत ग्राम शेरपुर जलालपुर, शेरपुर माघी और शेरपुर सुभाषपुर परिया (61) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरों/उपकरणों की संख्या बढाते हुए 15 जून 2025 तक प्रत्येक दशा में समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। मौके पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें