Search
Close this search box.

गाजीपुर: काशीनाथ शोक स्मृति में निःशुल्क उत्सव महोत्सव का आयोजन, 30 मरीजों की आंखों की जांच – 8 को वाराणसी रेफर

गाजीपुर। जिले के बिरनो स्थित हनुमान मंदिर परिसर में समाजसेवा और मानवता के संदेश के साथ स्व. काशीनाथ बजरंगबली की शोक स्मृति में एक निःशुल्क उत्सव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रुद्राश्री कांड के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 30 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 8 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें आगे के ऑपरेशन और उपचार के लिए वाराणसी स्थित आर.जे. शंकरा अस्पताल भेजा गया।

शिविर के प्रमुख डॉ. मिथिलेश बंसल ने बताया कि स्व. काशीनाथ जी हमेशा कहा करते थे कि “जीवन का वास्तविक अर्थ दूसरों की सेवा में है।” इसी प्रेरणा से इस निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया, ताकि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बिना किसी शुल्क के मिल सकें।

उन्होंने बताया कि यह सेवा शिविर प्रतिमाह रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें आर.जे. शंकरा हॉस्पिटल, वाराणसी की टीम सहयोग करती है।

कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा, डॉ. मुस्कान, संजू यादव, और चंदन जी ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आयोजन में डॉ. संजय ओझा, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, डॉ. इंद्रजीत चौहान, मनोज राय, राकेश राजभर और सिंपल साहू की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में थिलेश ओझा ने भावुक होते हुए कहा “पिताजी की स्मृति में सेवा ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम हर महीने जरूरतमंदों के लिए ऐसे शिविर आयोजित करते रहेंगे।”

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें