Search
Close this search box.

गाजीपुर: सैदपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, गोरक्षक टीम ने घायल बछड़े का कराया उपचार, पहुंचाया गोशाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले के सैदपुर नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लोगों और मवेशियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि अब ये कुत्ते सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों पर हमला करने लगे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 11 सादात रोड पर एक कुत्ते ने बछड़े की गर्दन नोच ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही गोरक्षक टीम के सदस्य रमेश यादव (डब्लू) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सक डॉ. ओ.पी. मौर्य और हिमांशु गिरी की मदद से घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद वार्ड 11 के सभासद सुनील यादव की सहायता से वाहन की व्यवस्था कर बछड़े को भितरी मोड़ स्थित गोशाला भिजवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सादात रोड स्थित स्वराज एजेंसी के सामने बछड़ा गंभीर हालत में पड़ा था, जिसकी गर्दन पर कुत्ते के काटने से गहरा घाव बन गया था। यह दृश्य बेहद हृदयविदारक था।

इस घटना की जानकारी रंजीत पांडेय ने गोरक्षक रमेश यादव को दी, जिसके बाद वे तत्काल टीम के साथ पहुंचे और अपने निजी खर्च पर इलाज की व्यवस्था की।

रमेश यादव ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंशों को गोशाला में भेजा जाए और आवारा कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुत्ते ने बछड़े को काटा, वह दृश्य काफी भयावह और चिंताजनक था। टीम में मनीष यादव, प्रियांशु गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें