Search
Close this search box.

फूलन देवी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रतीक : लौटनराम निषाद

लखनऊ । /चंदौली सैय्यदराजा विधानसभा क्षेत्र के पई बरहनी में समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार बिंद के संयोजन में वीरांगना फूलन देवी की 63वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारसी बिंद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. लौटनराम निषाद ने कहा कि फूलन देवी ने सामंतवाद और वर्चस्ववाद के खिलाफ संघर्ष कर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय की मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी ने फूलन देवी को सम्मान देकर बीहड़ से संसद तक पहुंचाया। निषाद ने भाजपा और योगी सरकार पर पिछड़े, दलित और अतिपिछड़े वर्ग के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया।

आयोजक डॉ. बीरेंद्र कुमार बिंद ने फूलन देवी के संघर्ष और राजनीतिक जीवन को प्रेरणादायक बताया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि उनका जीवन महिलाओं के सम्मान और सामाजिक न्याय के आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में कई सपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें