Search
Close this search box.

बी.के. शुक्ला ने थामा रालोद का दामन, पूर्वांचल-अवध में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

लखनऊ । पूर्वांचल के वरिष्ठ एवं चर्चित नेता तथा लखनऊ स्नातक खंड के पूर्व प्रत्याशी बी.के. शुक्ला ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के आवास पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा भी मौजूद रहे।

जयंत चौधरी ने शुक्ला का स्वागत करते हुए उन्हें पूर्वांचल में संगठन मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। अनुपम मिश्रा ने कहा कि बी.के. शुक्ला जमीन से जुड़े नेता हैं और उनके सामाजिक संपर्क का लाभ पार्टी को पूर्वांचल व अवध क्षेत्र में मिलेगा।शुक्ला वर्ष 2020 में लखनऊ स्नातक खंड से विधान परिषद चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें 10 हजार से अधिक मत मिले थे।

प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और बाराबंकी में उनकी सक्रियता रही है। उनके रालोद में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें