गाजीपुर: दिलदार नगर क्षेत्र के महना कला खुर्द गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के लेखपाल झिंगरी राम की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व राजस्व संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखपाल ने अपनी तहरीर में बताया कि गांव के अराजी संख्या 714, रकबा 0.498 हेक्टेयर में से 0.025 हेक्टेयर क्षेत्रफल पोखरी के खाते की भूमि है, जिस पर आरोपितों ने अवैध रूप से कब्जा कर घर का निर्माण कर लिया है। इसके बावजूद मना करने पर भी निर्माण कार्य जारी है।
मुकदमा दर्ज किए गए आरोपितों सुनील, वकील, शैलेन्द्र, प्रदीप, सुधीर, दीपक, अनिल, अशोक, नीरज के खिलाफ थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।










