Search
Close this search box.

गाजीपुर: पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार

गाजीपुर: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के तहत भावरकोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब से लदे एक ट्रक को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष भांवरकोल और चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बुधनपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक संदेश 14 चक्का ट्रक फर्जी नंबर प्लेट UP60CT4239 को रोका।

मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाशी लेने पर ट्रक में 95 पेटी, 4560 पाउच 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 820.8 लीटर अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लख रुपए बताई गई।

गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 32/25 धारा 0Ex.Act व 318(2)336 (2)336(3).340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें