Search
Close this search box.

गाजीपुर: सैदपुर जौहरगंज में गंगा नदी में कूदने जा रही युवती, भाई की सूझबूझ से बची जान

गाजीपुर: नगर के जौहरगंज श्मशान घाट पर बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। ठीक उसी समय उसके चचेरे भाई के पहुँचने से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, किसी बात से नाराज होकर युवती घर से निकलकर श्मशान घाट पहुँची थी। शाम करीब 4 बजे वह नदी की ओर बढ़ ही रही थी कि पीछे से बाइक पर पहुंचे उसके भाई ने समय रहते पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ने बीच सड़क पर हंगामा किया और भाई की पकड़ छुड़ाकर भागने की कोशिश की। इसके बावजूद युवक ने हार नहीं मानी और दुपट्टे से उसका हाथ बांधकर उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में भी युवती बाइक गिराने की कोशिश करती रही, लेकिन भाई ने सकुशल घर पहुँचा दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें