Search
Close this search box.

गाजीपुर: वांछित अभियुक्त को बरेसर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

थाना बरेसर में पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026, धारा 85, 115(2), 351(3), 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने अपनी टीम के साथ ग्राम खारा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त उपरोक्त मुकदमे में वांछित था और लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार (35 वर्ष), पुत्र जनार्दन राम, निवासी ग्राम खारा, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी इसी मुकदमे से संबंधित बताया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में थाना बरेसर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिली है।

रिपोर्ट – संजय यादव
ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

Leave a Comment

और पढ़ें