Search
Close this search box.

पीडीडीयू नगर: सीएटीसी–292 का भव्य समापन, सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने बांधा समां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीडीडीयू नगर। 29 दिसंबर से 07 जनवरी तक आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी–292 का समापन आज भव्य समापन समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ किया गया। यह शिविर 91 यूपी एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न एनसीसी इकाइयों से आए कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग एवं हथियार प्रशिक्षण का गहन अभ्यास कराया गया। साथ ही एनडीआरएफ (NDRF) द्वारा विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। आपदा प्रबंधन से संबंधित युवा आपदा मित्र (Yuva Aapada Mitra) योजना के अंतर्गत कक्षाएं एवं प्रेरणादायी व्याख्यान भी हुए, जिससे कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ।

बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतर-समूह वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कर्नल अमर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सीएटीसी–292 जैसे प्रशिक्षण शिविर कैडेट्स के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रसेवा की भावना कैडेट्स को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स एवं टीमों को सम्मानित किया गया तथा सभी एएनओ, पीआई स्टाफ एवं प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की गई। अंत में एनसीसी गीत के साथ शिविर का विधिवत समापन हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

रिपोर्ट – संजय शर्मा
ब्यूरो, चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें