Search
Close this search box.

तिरंगा देश के गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक : सपना सिंह

गाजीपुर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भाजपा देवकली मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के संयोजकत्व में ब्रह्म स्थल देवकली परिसर से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया।

यात्रा ब्लॉक मुख्यालय देवकली, माऊपारा, मुस्लिमपुर, पहाड़पुर और बासूचक होते हुए धनईपुर स्थित अमर शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर पहुंची, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। बाइक सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। युवाओं की विशेष भागीदारी रही और जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान सपना सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। शहीदों का त्याग सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखकर देश के विकास में योगदान देना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें