गाजीपुर: जिले में इस बार 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष और देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय, गाज़ीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। दौड़ का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम गेट से किया जाएगा।
5 किलोमीटर लंबी यह दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर पीजी कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन गेट, होते हुए आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज के पास चमड़ा गोदाम तिराहे तक जाएगी और फिर उसी मार्ग से वापस लौटकर स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी।
खेल अधिकारी ने बताया कि बालक-बालिकाएं दोनों वर्गों के प्रतिभागी इस दौड़ में हिस्सा ले सकेंगे। जो भी प्रतिभागी शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 31 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक अपना आवेदन जमा करना होगा। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
ब्यूरोचीफ –संजय यादव









