Search
Close this search box.

कलम का सच्चा सिपाही वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंह को गाजीपुर प्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिले से एक भावनात्मक खबर सामने आई है। गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने बुधवार को कचहरी स्थित भवन में संस्था के वरिष्ठ सदस्य और सम्मानित पत्रकार स्वर्गीय राजीव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने किया। सभा की शुरुआत में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मंत्री आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि राजीव सिंह न सिर्फ एक ईमानदार और निष्ठावान पत्रकार थे, बल्कि अपने हंसमुख और सौम्य स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। वे लंबे समय से जनसंदेश परिवार से जुड़े थे और समाचार संकलन में अपनी ईमानदारी और सटीकता के लिए जाने जाते थे।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे और उनका निधन 26 अक्टूबर की सुबह हो गया था। उसी दिन शाम को उनका अंतिम संस्कार गाज़ीपुर बैकुंठ धाम पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस मौके पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, मंत्री आशुतोष त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, आलोक त्रिपाठी, अभिनव चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता, रविकांत पांडेय, विनय तिवारी, विनोद गुप्ता, शशिकांत तिवारी, और प्रदीप शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ – संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें