Search
Close this search box.

गाजीपुर: छठ पर्व की पवित्रता को मनचले ने किया कलंकित, महिलाओं संग अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जनपद के जमानियां थाना क्षेत्र से छठ पर्व के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोनहरिया गांव में महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मनचले को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के अवसर पर गांव के काली मंदिर के पास बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा-अर्चना में शामिल थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी व अभद्र टिप्पणी कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसआई भूपेश चंद्र कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान सुरेंद्र राजभर, निवासी सोनहरिया गांव के रूप में हुई।

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने का वादा किया, लेकिन पुलिस ने उसे बख्शा नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे मनचलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनी रहे और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।

ब्यूरोचीफ –संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें