गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को प्रतिदिन की तरह जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की।

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद कर शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।








