बलिया । रसड़ा नगर के स्टेशन रोड स्थित एक सिनेमा हॉल के कटरा मार्केट परिसर में संचालित सलोनी ब्यूटी पार्लर ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के साथ समाजसेवा की दिशा में भी सराहनीय पहल शुरू की है। संस्थान की ओर से गुरुवार को निःशुल्क ब्राइडल मेकअप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती बिंदु सिंह पत्नी गिरीश नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ, ने संस्थान की संचालिका श्रीमती प्रतिभा वर्मा के साथ फीता काटकर किया।

शिविर में बड़ी संख्या में युवतियों को निःशुल्क ब्राइडल मेकअप की सेवा प्रदान की गई। सलोनी ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर निर्मला वर्मा ने बताया कि संस्थान समय-समय पर निःशुल्क शिविर आयोजित कर युवतियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने बताया कि जिन बेटियों के माता-पिता नहीं हैं, उनकी शादी में संस्थान द्वारा निःशुल्क मेकअप सेवा देने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में गुंजा, मधु, बबीता, शिल्पा, काजल, सुनीता, पुष्पा, अंकिता व प्रियंका सहित अन्य मौजूद रहीं।








