Search
Close this search box.

बलिया: नगरा में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजन

बलिया। नगरा क्षेत्र में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को आयोजित वार्षिक गोवर्धन पूजन बुधवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने गोवर्धन भगवान की प्रतिमाएं बनाकर विशेष पूजा-अर्चना की।

सुबह 6:30 बजे से शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने अपने मोहल्लों में गोवर्धन भगवान की प्रतिमाएं बनाना शुरू किया। हर मोहल्ले में एक-एक प्रतिमा बनाई गई, जहां महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए ‘गोधन कुटाई’ की रस्म निभाती रहीं। नगरा, भगमलपुर, पड़री और उसरहां जैसे कई गांवों में सुबह 11 बजे तक पूजन संपन्न हो गया।

इस दिन गायों की विशेष आराधना की गई, जिन्हें देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर डा. मृदुला श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, भी उपस्थित रहीं और पूजा समारोह में भाग लिया।

रिपोर्ट: मुकेश कुमार श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें